Tag: पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम: मुख्तार अंसारी मामले में कैप्टन अमरिंदर और सुखजिंदर रंधावा को नोटिस जारी

  • पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम; अब 180 कैमरों के जरिए होगी तहसीलों की निगरानी

    पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम; अब 180 कैमरों के जरिए होगी तहसीलों की निगरानी

     

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सब रजिस्ट्रार/जॉइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोगों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला किया है। इस पहल के तहत, पूरे पंजाब में इन कार्यालयों में कुल 180 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

    सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक कैमरा सुचारू रूप से कार्य करे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को कैमरों की चालू स्थिति के बारे में 31 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

    मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी भी इन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करेंगे। डिप्टी कमिश्नरों को सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज के माध्यम से किसी भी समय अचानक चेकिंग करने का अधिकार दिया गया है। वे जब चाहें, कैमरों के माध्यम से कार्यालयों की गतिविधियों की निगरानी कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम: मुख्तार अंसारी मामले में कैप्टन अमरिंदर और सुखजिंदर रंधावा को नोटिस जारी

    पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम: मुख्तार अंसारी मामले में कैप्टन अमरिंदर और सुखजिंदर रंधावा को नोटिस जारी

     

     

    चंडीगढ़ -मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं सुखजिंदर रंधावा को नोटिस भेज दिया गया है। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दी है। उल्लेखनीय है कि जो फाइल रंधावा एवं कैप्टन को मुख्यमंत्री द्वारा पुटअप की गई है, उसका संबंधित हिस्सा भगवंत मान ने शेयर करते हुए अगली कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

    May be an image of ticket stub and text

    मान ने ट्वीट में लिखा आ लओ रंधावा साहब तुहाडे साहब वाला नोटिस, उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर खर्च हुए 55 लाख रुपए के मामले में आम आदमी पार्टी ने सुखजिंदर रंधावा का चैलेंज कबूल करते हुए आज ही नोटिस जारी करने की बात कही था। वहीं रंधावा ने भी कहा था कि मैं ढाई घंटे लेट वाली टिकट बुक करवा ली है, आप नोटिस भेजें, मैं उसका जवाब दूंगा।