पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का किया पर्दाफाश; एक करोड़ रुपये ड्रग मनी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर- पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक करोड़ से अधिक की ड्रग मनी जब्त की और विदेश में रहने वाले शीर्ष ड्रग तस्करों गुरजंत सिंह भोलू और किंदरबीर सिंह उर्फ सनी दयाल के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने संगठित अपराध गिरोह चलाने के आरोप में विदेशी संचालकों और दो गुर्गों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अपराधियों से 1.07 करोड़ की ड्रग मनी, एक मनी काउंटिंग मशीन, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यादव ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।









Leave a Reply