Breaking News:CM मान ने 58 नई हाईटेक Ambulances को दिखाई हरी झंडी, 15 Minutes में मदद के लिए पहुंचेगी

You are currently viewing Breaking News:CM मान ने 58 नई हाईटेक Ambulances को दिखाई हरी झंडी, 15 Minutes में मदद के लिए पहुंचेगी

Breaking News: CM Mann gives green signal to 58 new hi-tech ambulances, will reach for help in 15 minutes

Breaking News:CM मान ने 58 नई हाईटेक Ambulances को दिखाई हरी झंडी, 15 Minutes में मदद के लिए पहुंचेगी

  • चंडीगढ़ः पंजाब में सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए रविवार को सीएम मान ने 58 एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान स्टेज मंच पर सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह, पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के वाइस चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह विक्की, एम.डी. वरिंदर कुमार शर्मा जी मौजूद रहे। बता दें कि ये एंबुलेंस मॉडर्न सहूलियतों से लैस हैं जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब एंबुलेंसों की कुल गिनती 325 हो गई है। इस प्रोजेक्ट पर 14 करोड़ की लागत आई है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक कार्यक्रम केदौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के इरादे से 58 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए लोगों की सहयता के लिए एंबुलेंसें शहरी क्षेत्र में एक कॉल पर 15 मिनट में और ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट तक पहुंचेंगी। इन एंबुलेंसों में जीवन रक्षक दवाइयां, ग्लूको मीटर, सिलेंडर, सर्वाइकल कॉलर आदि कई सुविधाएं मिलेगी। सड़क हादसे या अगर किसी को तुरंत अस्पताल लेकर जाना है तो यह 24 घंटे आपकी सेवा में समर्पित रहेंगी। एंबुलेंस सेहत विभाग से जुड़ी हर दिक्कत में सेवा निभाएंगी। उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया है तांकि लोगों को घर के नजदीक ये सुविधा आराम से मिल सके।

उन्होंने बताया कि इन एंबुलेंसों में जीपीएस उपकरण लगे हुए हैं जिसे विभाग ट्रेक करेगा। अब तक कुल 325 एंबुलेंस पंजाबवासियों की सेवा में समर्पित हैं। सीएम मान पंजाब में सेहत व शिक्षा को लेकर उचित व्यवस्था करने के लिए हमेशा वचनबद्ध हैं। इससे पहले भी सी.एम. मान पंजाब की जनता को सेहत संबंधित कई तोहफे दे चुके हैं। लोगों की सेवा में 842 आम आदमी क्लीनिक समर्पित हैं। पंजाब में हर रोड व नेशनल हाइवे पर सड़क सुरक्षा फोर्स तैनात की गई है। बता दें कि सड़क सुरक्षा फोर्स व ये एंबुलेंसें तालमेल व मिलकर काम करेंगी। दोनों आम जनता की सेवा में हाजिर रहेंगी।

 

अपने संबोधन के दौरान मुख्यंमत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 30 को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन होगा। इसमें इंडिया गठबंधन के सारे राज्यों के मुख्यमंत्री व बड़े नेता आएंगे। केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग विरोधियों को जेल में नहीं डालते, बल्कि उनके जान को भी खतरे में डालते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *