पंजाबी भाषा को प्रमुखता देने के लिए सरकार ने बढ़ाया कदम; 21 फरवरी से पहले सभी विभाग, दुकानें और दफ्तर साइन बोर्ड पर पंजाबी में लिखे नाम: CM भगवंत मान

पंजाबी भाषा को प्रमुखता देने के लिए सरकार ने बढ़ाया कदम; 21 फरवरी से पहले सभी विभाग, दुकानें और दफ्तर साइन बोर्ड पर पंजाबी में लिखे नाम: CM भगवंत मान

 

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर दौरे पर हैं। इस मौके पर वह GNDU पहुंचे जहां उन्होंने भाषा विभाग के ‘पंजाब माह’ प्रोग्राम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पत्नी गुरप्रीत कौर भी मौजूद थीं। गोल्डन जुबली कन्वेंशन में सीएम मान ने कहा कि आज दुनिया के हर कोने में पंजाबी बोलने वाले लोग हैं। हमारी धरती को गुरुओं का आशीर्वाद मिला है पर पिछले कुछ दशकों से हम पंजाबी बोलने में शर्म करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि साइन बोर्ड पंजाबी में लिखे जाने चाहिए। सभी संस्थाओं द्वारा पंजाबी भाषा को महत्व दिया जाना चाहिए।

इस मौके पर सीएम मान ने ऐलान किया कि 21 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस से पहले साइन बोर्ड पंजाबी में लिखे जाए। बाकी भाषाओं का इस्तेमाल बाद में किया जाए। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी के बाद प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबियों से पंजाबी भाषा को प्राथमिकता देने की अपील की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *