डेराप्रेमी हत्याकांड मामले में हिरासत में लिया सब इंस्पेक्टर का बेटा, हत्या के बाद शूटरों के ठहरने का बंदोबस्त करने का आरोप

You are currently viewing डेराप्रेमी हत्याकांड मामले में हिरासत में लिया सब इंस्पेक्टर का बेटा, हत्या के बाद शूटरों के ठहरने का बंदोबस्त करने का आरोप

Son of sub-inspector detained in Derapremi murder case, accused of arranging stay of shooters after murder

डेराप्रेमी हत्याकांड मामले में हिरासत में लिया सब इंस्पेक्टर का बेटा, हत्या के बाद शूटरों के ठहरने का बंदोबस्त करने का आरोप

 

फरीदकोटः कोटकपुरा में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बठिंडा में तैनात एक सब इंस्पेक्टर के बेटे को हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि हत्या के बाद उसने शूटरों के पटियाला में रहने का बंदोबस्त किया था। यह भी सामने आया है कि आरोपी पंजाबी यूनिवर्सिटी का छात्र है और हॉस्टल में ही रहता है। इसके साथ ही पुलिस आगामी जांच में जुट गई है कि उसने शूटरों के ठहरने का इंतजाम कब और कैसे किया। इस संबंध में भी उससे पूछताछ की जा रही है।

उधर, सब इंस्पेक्टर ने कहा है कि उसका बेटा बेकसूर है। उसके बेटे को किसी का फोन आया था कि दिल्ली से कुछ मेहमान आने वाले हैं उनके ठहरने का इंतजाम करना है। उसके बेटे का शूटरों से कोई कनेक्शन नहीं है। जिक्रयोग्य है कि अब तक 6 शूटरों में से 3 को पटियाला के बख्शीवाला से गिरफ्तार कर लिया गया था। इनमें से 2 पंजाब के हैं जिन्होंने रेकी की थी। सभी शूटर गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे।

गौरतलब है कि बरगाड़ी बेअदबी मामले में नामजद आरोपी प्रदीप सिंह की बाइक सवार 6 हमलावरों ने बीते वीरवार को कोटकपूरा में दुकान खोलते समय गोलियां मारकर हत्या की थी। हमलावरों ने प्रदीप पर करीब 60 गोलियां चलाई थी। सभी हत्यारोपी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपने फेसबुक पेज पर ली थी। डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या करने वाले तीन शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। तीनों की पहचान जीतू, मनीष और मोहित के रूप में हुई है। तीनों शूटर हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन शूटरों में 2 नाबालिग हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *