जालंधर में बढ़ती गैंगवार वारदतों के कारण आम जनता का जीना हुआ मुश्किल , सहमे सहमे लोग, बेखौफ अपराधी…
शहर में लूट ,चोरी की वारदातों के साथ साथ अब अवैध लगातार गोली चलने की वारदातें भी तेजी से बढ़ने लगी है।
गोपाल नगर गोलीकांड में पुरानी रंजिश का मामला आया सामने…

जालंधर के गोपाल नगर में बीती रात युवक पर सरेआम गोली चलाने के मामले में पुलिस में पंचम,सुभाना,केला,पिपू के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयानों में जालंधर के नेता सुभाष सोंधी के बेटे हिमांशु सोंधी के साथ कुछ साल पहले झगड़ा हुआ जिसका राजीनामा भी हो चुका था पर फिर भी पंचम गैंग के सदस्यों नें उसी पुरानी रंजिश के चलते हिमांशु सोंधी पर गोली चलाई थी परंतु गोली हिमांशु की जगह
हरमेश नामक राहगीर को जा लगी। हिमांशु के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी लेने तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थीl








Leave a Reply