जालंधर में देर रात हुआ भयानक हादसा, नशे में धुत स्विफट कार चालक ने चार व्यक्तियों को रौंदा

You are currently viewing जालंधर में देर रात हुआ भयानक हादसा, नशे में धुत स्विफट कार चालक ने चार व्यक्तियों को रौंदा

A terrible accident happened in Jalandhar late at night, drunken Swift car driver trampled four people

जालंधर में देर रात हुआ भयानक हादसा, नशे में धुत स्विफट कार चालक ने चार व्यक्तियों को रौंदा

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते जालंधर कैंट में बुधवार देर रात उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ड्राईवर ने सड़क के किनारे लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए रामामंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करक जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार बुधवार देर रात एक परिवार अपनी कार में हवेली में खाना खाकर वापस बुलंदपुर लौट रहे थे। कि अचानक उनकी कार पंक्चर हो गई। तभी कार में सवार सभी लोग कार से नीचे उतर कर साइड में खड़े हो गए। इतने में ही पीछे से शराब के नशे में धुत एक स्विफ्ट कार चालक ने कार के पास खड़े चारों व्यक्तियों को रौंद दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए और इस घटना में लड़की की एक टांग टूट गई। मां का कुल्हा भी टूट गया जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी अनुसार आरोपित कार चालक ब्यास पिंड का रहने वाला था। आरोपित इस कदर नशे में था कि उसने भागने के लिए एक अपाहिज व्यक्ति को थप्पड़ मार कर उसकी तिपहिया साइकिल छीन ली और खुद उसकी साइकिल पर बैठ गया। लोग उसकी इस करतूत को देख उस पर बरस पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शराबी ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *