जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्हाट्सएप से फोन कर फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार

You are currently viewing जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्हाट्सएप से फोन कर फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार

Big action of Jalandhar police, 2 accused arrested for demanding ransom by calling WhatsApp

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्हाट्सएप से फोन कर फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार

 

जालंधरः महानगर में पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी लगी, जब पुलिस ने बुधवार को महानगर में लोगों को वाट्सअप से जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक लुधियाना तथा एक जालंधर का रहने वाला है। इनकी पहचान हरदीप सिंह उर्फ़ हैप्पी निवासी लुधियाना और परमजीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि बुधवार को लोगों को वाट्सअप के जरिए काल कर फिरौती मांगने वाले दो व्यक्तियों को थाना नंबर 2 की पुलिस ने जेल चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि थाना नंबर 2 की पुलिस को आशिष महाजन नामक व्यक्ति ने 14 फरवरी को शिकायत दी थी कि उसे 2 व्यक्ति थ्रेट कॉल के जरिए धमकी दे रहे है। इस दौरान 5 लाख की फिरौती की मांग की थी नहीं देने पर व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। थाना नंबर 2 और सीआईए की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया है।

डीसीपी जसकिरनजीत सिंह ने बताया कि इनमें एक व्यक्ति महाजन के पास काम करता था। पैसे के लालच में आकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उक्त मालिक से फिरौती की मांग की थी। काबू किए गए आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। इनमें से हरदीप सिंह पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *