जालंधर नगर निगम के कमिश्नर का चंडीगढ़ जाते समय हुआ एक्सीडेंट,बाल बाल बचे कमिश्नर गौतम जैन

 जालंधर नगर निगम के कमिश्नर का चंडीगढ़ जाते समय हुआ एक्सीडेंट,बाल बाल बचे कमिश्नर गौतम जैन

 

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)  नगर निगम जालंधर के कमिश्नर तथा आई ए एस अधिकारी गौतम जैन का एक्सीडेंट हो गया परंतु वह बाल बाल बच गए। गौरतलब है कि गौतम जैन मंगलवार सुबह जालंधर से चंडीगढ़ निकले क्योंकि उन्हें हाईकोर्ट जाना था । रास्ते में बलाचौर से थोड़ा आगे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और काफी क्षतिग्रस्त हो गई । एक्सीडेंट इतना भयानक था कि कार के एयर बैग तक खुल गए । घटना के समय कमिश्नर के साथ उनका ड्राइवर और एक गनमैंन था जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। एक्सीडेंट से पहले कमिश्नर की कार किसी दूसरी कार से टकराई और बाद में डिवाइडर में जा घुसी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *