जालंधर के लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए उत्सुक : मोना जैसवाल

जालंधर के लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए उत्सुक : मोना जैसवाल

लतीफपुरा में आम आदमी पार्टी द्वारा दिए गए जख्म भूले नहीं हैं लोग : भाजपा

MBD WEB NEWS:  जालंधर  11 अप्रैल (सुमेश शर्मा ): जालंधर लोकसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आलाकमान ने कमान संभाल ली है व बैठकों का दौर जारी है। जिसके चलते भाजपा की तेज तर्रार महिला प्रदेश महामंत्री मोना जयसवाल कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर जहां जोश भर रही हैं, वहीं नुक्कड़ बैठकों से लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सोच व केंद्र दी मोदी सरकार की नीतियों की जानकारी दे रहीं है।

मोना जयसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबके साथ सबके विकास की नीति पर कार्य कर रहे हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास व कम कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है। मोना जयसवाल ने कहा कि जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने देश को आयुष्मान भारत, उज्ववला योजना, किसान समृद्धि योजना जैसी अनेक सुविधाएं जनता को अर्पित हैं। वहीं बदलाव के नाम पर पंजाब की सत्ता संभालने वाली केजरीवाल गैंग ने एक साल में ही पंजाबियों की हाय तौबा करवा दी है। पंजाबियों से बड़े बड़े वादे कर पंजाब में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। हर दिन पंजाब में हत्याएं, लूटपाट, फिरौती मांगने वालों का डर, नशे से मर रहे नौजवानों पर राज्य सरकार खामोश है। वहीं जालंधर के व्यपारी टिम्मी चावला हत्याकांड में उनके पीड़ित परिवार को अभी तक इंसाफ नहीं मिला और मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के ड्राइवर बन कर दूसरे प्रदेशों में घूम रहे हैं और पंजाब के सरकारी पैसे का जम कर दुरुपयोग कर रहे हैं।
मोना जयसवाल ने कहा कि पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी की चिकनी चुपड़ी बातों में नहीं आएंगे। लोग लतीफपुरा में पंजाब सरकार द्वारा उजाड़े गए परिवारों तथा उनके जबरन गिराए गए घरों को नहीं भूले है। जलंधर उपचुनाव में एक तरफा भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर विकास के पहिये को मजबूती देंगे। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित होकर जन जन से सम्पर्क कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *