जम्मू कश्मीर में हुआ बड़ा हादसा, आईटीबीपी के जवानों से भरी बस गहरी नदी में गिरने से 7 जवान हुए शहीद

You are currently viewing जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, आईटीबीपी के जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 7 जवान शहीद

Major accident in Jammu and Kashmir, bus full of ITBP personnel fell into river, 7 soldiers martyred

जम्मू कश्मीर में हुआ बड़ा हादसा, आईटीबीपी के जवानों से भरी बस गहरी नदी में गिरने से 7 जवान हुए शहीद

 

जम्मूः जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया यहां पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबीपी के जवानों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। इस हादसे में 7 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके श्रीनगर ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है, उसमें कुल 39 जवान सवार थे। इसमें 37 जवान आईटीबीपी के थे और 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। ये हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है ये वही जवान थे, जिनकी अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी लगी हुई थी। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। जवानों से भरी बस के नदी में गिरने की खबर सुनकर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इक्टठी हो गई और जवानों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *