छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों  की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : गुरजोत कौर

छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों  की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : गुरजोत कौर

अमिट स्मृतियां छोड़ गया एपीजे स्कूल का वार्षिक समारोह

जालन्धर -एपीजे स्कूल के प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय के रंगभवन में ‘बर्ड ऑफ पैराडाइज’ कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अजीत प्रकाशन समूह की सीनियर एग्जीक्यूटिव गुरजोत कौर ने दीप प्रज्वलन से की। उनके साथ एपीजे ग्रुप की निदेशक सुचित्रा शर्मा, प्राचार्य गिरीश कुमार, प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका सुषमा खरबन्दा सहित अनेक शिक्षाविद् उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें बाल कलाकारों ने सर्वत्र वाहवाही लूटी। अपने सम्बोधन में गुरजोत कौर ने कहा कि बच्चे मिट्टी की तरह हैं जिनको गढ़ कर देवस्वरूप बनाने में सबसे बड़ी भूमिका अध्यापकों की होती है।

No description available.

No description available.

No description available.

उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है तो अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों व समाज को भी अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। उन्होंने एपीजे संस्थान की ओर से इलाके में दी जा रही गुणवत्तायुक्त शिक्षा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विश्वास जताया कि संस्थान इसी तरह राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर श्रीमती गुरजोत कौर ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभा की भी सराहना की और सांस्कृति कार्यक्रमों व खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अध्यापकों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। समूह की निदेशक सुचित्रा शर्मा, प्राचार्य गिरीश कुमार, मुख्य अध्यापिका सुषमा खरबन्दा व छात्राओं ने पौधा भेण्ट कर मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह दौरान विद्यार्थियों की वार्षिक रिपोर्ट भी पढ़ कर सुनाई गई। विद्यार्थियों द्वारा ‘बर्ड आफ पैरेडाइज’ शीर्षक को व्याखित करते हुए पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के सन्देश के साथ सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *