कपूरथला में थाने के बाहर खड़ी कारों को लगी भयंकर आग, 15 कारें तथा 60 दोपहिया वाहन जलकर हुए राख

You are currently viewing कपूरथला में थाने के बाहर खड़ी कारों को लगी भयंकर आग, 15 कारें तथा 60 दोपहिया वाहन जलकर हुए राख

Cars parked outside the police station in Kapurthala caught fire, 15 cars and 60 two-wheelers burnt to ashes

कपूरथला में थाने के बाहर खड़ी कारों को लगी भयंकर आग, 15 कारें तथा 60 दोपहिया वाहन जलकर हुए राख

 

कपूरथलाः जिले के अंतर्गत आते सुभानपुर थाने में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब थाने का् बाहर खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में वहां खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत फायरब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस आग में करीब 15 कारों के साथ कई दोपहिया वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित थाना सुभानपुर के बाहर खड़ी बड़ी संख्या में कारें व दोपहिया वाहन शार्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें कीं। इस दौरान कुछ कारों को बचा लिया गया लेकिन इस आग की चपेट में आकर 60 के करीब मोटरसाइकिल-स्कूटर तथा 15 के करीब कारें व अन्य वाहन जल गए।

मौके पर पहुंचे एसपी (डी.) हरविन्द्र सिंह की सूचना पर करतारपुर, भुलत्थ, कपूरथला तथा अन्य स्थानों से आई 5 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरूआती जांच में खुलासा हुआ कि यह आग गाडिय़ों के आसपास लगे बिजली के 2 बड़े ट्रांसफार्मर में हुए शार्ट-सर्किट से लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *