अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना का चीता हेलिकाप्टर क्रैश होने की जानकारी, एक पायलट शहीद जबकि दूसरा घायल

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना का चीता हेलिकाप्टर क्रैश होने की जानकारी, एक पायलट शहीद जबकि दूसरा घायल

 

तवांग : अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेना का चीता हेलिकाप्टर क्रैश हो गया। खबर है कि हादसे में पायलट शहीद हो गया है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हेलिकाप्टर सुबह करीब 10 बजे नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में दोनों ही पायलट बुरी तरह घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पायलट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, दल के अन्य सदस्यों का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर कथित तौर पर जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 5वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग को छोड़कर यह चीता हेलीकॉप्टर सुरवा सांबा इलाके से आ रहा था। शुरुआती स्तर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें, बीते साल दिसंबर में तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश में ही तत्कालीन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत का भी निधन हो गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *