अमृतसर में फिर चली गोली, दुबई से लौटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब जाते समय किया हमला
अमृतसरः महानगर में रविवार सुबह उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब छेहरटा के काले रोड पर एक व्यक्ति की अज्ञात युवकों ने 3:30 बजे घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी काले रोड के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक अभी कुछ दिन पहले दुबई से भारत लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
जानकारी अनुसार, हरिंदर सिंह सुबह अपनी पत्नी सतनाम कौर व अपनी दो बेटियों के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जवार से माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान जब वह हरकिशन नगर मोड़ से स्थानीय रोड़ पर पहुंचे तो उसी समय एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। मृतक ने पहले उन दोनों युवकों का डटकर सामना किया। इस दौरान आरोपियों ने हरिंदर की पहले मारपीट की और उसके बाद उस पर 2 गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली हरिंदर के सिर पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपि अपनी बाइक से वहां से फरार हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।









Leave a Reply