अमृतसर में नशे में धुत्त नौजवान ने की बच्चों से भरी स्कूली बस पर फायरिंग, लोगों ने जमकर की छित्तरपरेड

You are currently viewing अमृतसर में नशे में धुत्त नौजवान ने की बच्चों से भरी स्कूली बस पर फायरिंग, लोगों ने जमकर की छित्तरपरेड

In Amritsar, a drunken youth fired at a school bus full of children, people fiercely organized a chittar parade

अमृतसर में नशे में धुत्त नौजवान ने की बच्चों से भरी स्कूली बस पर फायरिंग, लोगों ने जमकर की छित्तरपरेड

 

अमृतसरः महानगर में आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देने के बाद आराम से निकल जाते हैं। वहीं पुलिस इन अपराधियों पर नुकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। ऐसा ही एक मामला महानगर में उस वक्त सामने आया, जब एक बच्चों से भरी स्कूली बस पर एक नशे में धुत्त युवक ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी तरह का कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ। वहीं आरोपी युवक को बस ड्राईवर ने लोगों की मदद से पकड़कर उसकी जमकर छित्तरपरेड की।

जानकारी अनुसार मंगलवार आज दोपहर जंडियाला गुरु के एक प्राइवेट स्कूल की बस तरनतारन रोड पर बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। आरोपी अपने मोटरसाइकिल पर बस के पीछे था और बार-बार फौरन देकर साइड मांग रहा था रास्ता तंग होने के कारण ड्राइवर साइड नहीं दे पाया तो यह सिलसिला काफी दूर तक यूं ही चला जब युवक को साइड मिली तो वह बस के आगे निकल गया और उसने अपना मोटरसाइकिल खड़ा कर अपनी डब से पिस्तौल निकाल ली ड्राइवर ने बस को रोक लिया और युवक को बार-बार पिस्तौल नीचे करने को कहा मगर नशे में धुत कारज सिंह ने तीन बार गोली चलाने का प्रयास किया मगर हर बार फायर मिस हो गया। ड्राइवर व कंडक्टर ने किसी तरह कारज सिंह को पकड़ा और उसे एक पेड़ के साथ बांध दिया पहले तो युवक की क्षेत्र परेड की गई और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बता दें कि पुलिस जांच में कारज सिंह ने माना कि उसने यह पिस्तौल 70 हजार रुपए में खरीदा था। अब पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक द्वारा इस पिस्तौल को कहां कहां से वह किस से खरीदा था वहीं दूसरी ओर जब पुलिस ने आरोपी के घर पर छापामारी की तो वहां से 15 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *