अमृतसर में नए पुलिस कमिश्नर के आदेशों के बाद बड़ा फेरबदल, 9 थानों के बदले… पढ़ें पूरी खबर
अमृतसरः महानगर में नये पुलिस कमिश्नर नियुक्त होते ही पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। जिसके तहत महानगर के करीब 9 थानों के प्रमुखों का तबादला कर दिया गया है, वहीं एक थाना प्रमुख को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने इन तबादलों का बुधवार देर रात आदेश जारी किया था।
जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी किए गए आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह को मोहकमपुरा थाने से पुलिस लाइन शिफ्ट किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर बिंदरजीत सिंह को पुलिस लाइन से मोहकमपुरा में लगाया गया है। मोहकमपुरा के अलावा राजविंदर को थाना बी-डिवीजन से ए डिवीजन में भेजा गया है।
इंस्पेक्टर शिव दर्शन को एंटी गैंगस्टर स्टाफ से थाना बी-डिवीजन, अमोलकदीप सिंह को सिविल लाइन से एंटी गैंगस्टर स्टाफ, गगनदीप सिंह को थाना ए डिवीजन से सिविल लाइन, रोबिन हंस को कंटोनमेंट से सुल्तानविंड, खुशबू शर्मा को पुलिस लाइन से पुलिस स्टेशन कंटोनमेंट, निशान सिंह को सीएस सैल-2 से पुलिस स्टेशन वेरका और किरणदीप सिंह को पुलिस स्टेशन वेरका से सीएस सैल-2 में भेज दिया गया है।








Leave a Reply