अमृतसर में गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
अमृतसरः महानगर में गुरदासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4किलो हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर रही है, ताकि उसे गुरदासुपर कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जा सके।
मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में गुरदासपुर की काउंटर इंटेलिजेंस को इनपुट मिली थी कि नामी तस्कर अमृतसर बॉर्डर पर खेप को रिकवर करने के लिए गया है। जिसके बाद सीआई की टीम ने इनपुट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर ली। अमृतसर रूरल पुलिस को भी साथ में लेकर यह कार्रवाई की गई। कस्बा रामदास के बस स्टैंड पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस को शक है कि यह खेप पाकिस्तान से आयी है और इसे ड्रोन के जरिए पाक तस्करों ने भेजा है। जिस समय आरोपी को काबू किया गया, वह अपनी कार में था। पुलिस ने कार को घेर रोक लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें 4 किलो हेरोइन की खेप मिली।








Leave a Reply