अमृतसर गोल्डन टेंपल में सजा भुगत रहे सुखबीर बादल पर अचानक से फायरिंग, बाल-बाल बचे: सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ा
अमृतसर : अमृतसर (Amritsar) के दरबार साहिब (Darbar Sahib) में सजा भुगत रहे पंजाब (Punjab) के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) पर बुधवार को फायरिंग (Firing) की गई। हालांकि, इस हमले में सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) बाल-बाल बच गए। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। सुरक्षाकर्मियों ने सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) को घेरा हुआ है।
फायरिंग (Firing) करने वाले व्यक्ति की पहचान गुरदासपुर (Gurdaspur) के डेराबाबा नानक (Derababa Nanak) के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा (Narayan Singh Chowda) के रूप में हुई है। वह दल खालसा (Dal Khalsa) का सदस्य बताया जा रहा है। बादल सुबह अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए पहुंचे थे। वे बरछा पकड़कर घंटाघर के बाहर बैठे हुए थे। तभी उन पर हमला किया गया।
बता दें कि दो दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर राम रहीम मामले में 5 सिंह साहिबानों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें और शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान अन्य कैबिनेट सदस्यों को धार्मिक दुराचार के आरोपों के लिए सजा सुनाई गई थी।









Leave a Reply