PSEB : 8वीं कक्षा की री-अपीयर परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें पूरी खबर..

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा आठवीं की पूरक (सप्लीमेंट्री/री-अपीयर) परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। बोर्ड द्वारा स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 2 जून से 11 जून तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी परीक्षाओं के शुरू होने का समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी विस्तृत समय-सारणी (Date Sheet) और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जा सकते हैं।










