MBD WEB NEWS

HDFC बैंक से 40 लाख की लूट, गोली मारने की धमकी देकर लॉकर से निकलवाए पैसे

 HDFC बैंक से 40 लाख की लूट, गोली मारने की धमकी देकर लॉकर से निकलवाए पैसे

कपूरथला- कपूरथला में फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे स्थित एचडीएफसी बैंक में गन पॉइंट पर 3 बदमाशों ने 40 लाख रुपए लूट लिए। जिसके बाद अफरातफरी मच गई।

जानकारी में सामने आया कि तीन लुटेरे कार में सवार होकर बैंक में आए। जिसके बाद आते ही लुटेरों ने बैंक कर्मियों पर पिस्टल तान दी। लुटेरे ने बैंक कर्मी को गोली मारने की धमकी दी और लॉकर से पैसे निकालने को कहा। लूट की वारदात के तुरंत बाद एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी मौके पर पहुंची। एसपी भट्टी ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लूट की अमाउंट अभी बैंक कर्मी क्लियर नहीं कर रहे, बताया जा रहा है कि लूटेरे करीब 40 लाख का कैश लूट ले गए है।