MBD WEB NEWS

CM भगवंत मान बोले- 5 की जगह 4 साल में ही की सभी गारंटियां पूरी..

 

 

चंडीगढ़ – पंजाब में आप सरकार के 4 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए कामकाज का बुकलेट जारी किया और कई बड़े ऐलान किए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मान ने कहा कि अमृतसर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा हैं। इसके लिए जमीन देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को बहुत देर बाद हॉकी एशिया कप की मेजबानी मिली है। यह मुकाबले जालंधर के बल्टन पार्क और मोहाली में होंगे।

बीजेपी सरकार बनी तो धर्म की लड़ाई होगीः मान
भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि वह सीधे कह गए है कि हमारी सरकार बना दो, हम पंजाब में धर्म की लड़ाई शुरू करवा देंगे। जहां पर भी उनकी सरकार बनती है। वहां पर धर्म के नाम लड़ाई शुरू हो जाती है। हम दूसरे धर्म के लिए कुर्बानी देने वाले है। मैं अमित शाह को कहना चाहता हूं कि यहां पर सभी तरह का बीज उग पड़ता है। लेकिन नफरत का बीज नहीं उगता है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 लाख रुपए का वादा किया। फिर चुनाव के बाद कहा कि ये तो जुमला था। रोजगार के नाम पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि पकौड़े तलना भी रोजगार है।

सुखजिंदर रंधावा गैंगस्टरों का सरगना
सीएम ने कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा गैंगस्टरों का सरगना बताते हुए कहा- उसने अपने गैंगस्टर पैदा कर रखे थे। सीएम ने कहा कि पंजाब आकर अमित शाह गैंगस्टरों की बात करते हैं, लेकिन गुजरात की साबरमती जेल में गैंगस्टर लॉरेंस को वीआईपी फैसिलिटी में रखा गया है।

किसानों को पूछकर खेती नीति बनेगी
सीएम ने कृषि पॉलिसी को लेकर कहा कि केंद्र सरकार से जुड़े कई मामले हैं। जिससे काम में देरी हो रही है। केंद्र सरकार को सीरियर होना चाहिए, अब यूएस और इंडिया की डील हो रही है। उसके बारे में नहीं बता रहे है। खेती पॉलिसी प्रो किसान होनी चाहिए। किसानों को पूछकर खेती नीति बनेगी। हम इसमें बुद्विजीवी, पीएयू प्रोफेसर से बातचीत करेंगे। उसमें हम सुधार करेंगे।

भारत ला रहे मूसेवाला मर्डर का आरोपी
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी अनमोल बिश्नोई को लाने की कोशिश कर रहे है। लॉरेंस बिश्नोई को साबरती जेल में रखकर अति आधुनिक सुविधाएं दे रहे है। यह तरीका उचित नहीं है। गैंगस्टरों की समस्या दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत सब जगह है। कनाडा में यह भी दिक्कत आ रही है। जब भी हमें कोई क्लू मिलता है, तो हम ऐसे आरोपियों को पकड़कर लेकर आए हैं। हम गैंगस्टरों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देते। उन्हें हलका इंचार्ज नहीं बनाता। सुखबीर बादल जो कहता है उसका मलबत है कि वह गैंगस्टरों को टिकट देंगे। सुखबीर बादल के साला उसकी यह योग्यता है। जो विधानसभा में मूंछे मरोड़कर मां बहन की गालियां निकालता रहा है। वह आज मां बेटियों की बात करते हैं। मेरे पास वह किस्से पड़े है। जो इन्होंने की हैं, वह सोच नहीं सकते है।