
Breaking News : पंजाब में माधोपुर हेडवर्क्स के फ्लड गेट टूटे, हालात हुए बेकाबू
MBD NEWS: जालंधर 27 अगस्त (सुमेश शर्मा) पंजाब में इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स का फ्लड गेट टूट गया है, जिससे पानी तेजी से रावी नदी में जा रहा है। इस घटना के बाद लगभग 50 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से राहत अभियान शुरू किया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक कर्मचारी भी लापता है। बताया जा रहा है कि वह क्षतिग्रस्त फ्लड गेट की मुरम्मत के दौरान हादसे का शिकार हुआ। पानी की तेज धारा के कारण गेट पूरी तरह टूट गया









