Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी, जानें मदद के लिए इन फोन नम्बरों करें संपर्क?
अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 13.38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे के बाद एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है

अहमदाबाद
Air India Plane Crash: एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 13.38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और https://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगा।









