पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: AAP ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट; जालंधर North से विनीत धीर, सेंट्रल से नितिन कोहली और कैंट से दीपक बाली को टिकट
जालंधर- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी 12 नवंबर 2026 के आधिकारिक पत्र में 31 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची में जालंधर की तीनों प्रमुख सीटों जालंधर सेंट्रल, जालंधर नॉर्थ और जालंधर कैंट के उम्मीदवार भी शामिल हैं।
पार्टी ने जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से वनीत धीर और जालंधर कैंट से दीपक बाली को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।


इन सीटों पर भी घोषित किए उम्मीदवार
आप की ओर से जारी सूची में सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, दीनानगर से शमशेर सिंह, कादियां से गुरिकबल सिंह महल और फतेहगढ़ चूड़ियां से हरजोबनजीत सिंह रंधावा को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा राजा सांसी से सोनिया मान, मजीठा से तलवीर सिंह गिल, अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू, पट्टी से जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी), भुलथ से एडवोकेट हरसिमरन सिंह, कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा और फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को टिकट दिया गया है।
फिल्लौर से हरजोत कौर लोहटिया, शाहकोट से बलवीर सिंह पाला जलालपुर, आदमपुर से पवन कुमार टीनू, मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी और नवांशहर से रॉबी कंग को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी और खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी
सूची में चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, दाखा से डॉ. केएनएस कंग, जगरांव से सरवजीत कौर मानुके, अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा, बल्लुआणा से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, लंबी से रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां, बठिंडा ग्रामीण से गोपाल सिंह, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और शुतराणा से वनींदर कौर लूंबा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।











