मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग!, इलाके में मचा हडकंप
अमृतसर- मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर स्थित उनके घर के बाहर कथित तौर पर फायरिंग की घटना हुई है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार घटना अमृतसर के होली सिटी इलाके की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर फायरिंग की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब कपिल शर्मा से जुड़ी किसी संपत्ति के बाहर इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले विदेश में उनके एक रेस्टोरेंट और अन्य ठिकानों को लेकर भी सुरक्षा संबंधी घटनाएं चर्चा में रह चुकी हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।









