MBD WEB NEWS

पश्चिम बंगाल और असम में खिला कमल , बंगाल और असम में बंपर जीत पर PM मोदी का संबोधन

पश्चिम बंगाल और असम में खिला कमल , बंगाल और असम में बंपर जीत पर PM मोदी का संबोधन

  विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।
पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदीImage Source : X@BJP

Assembly election Results 2026 : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। अपने संबोधन में वे पांचों राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी है। पीएम मोदी के पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी इस दौरान एक अलग परिधान में नजर आए