सडक़ों पर लोगों की जान बचा रहीं हाईटेक एंबुलैंसें
पंजाब के लोग सुरक्षित सफर कर सकें इसके लिए पंजाब सरकार तत्परता के साथ काम कर रही है। दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए पूरे पंजाब में गुणवत्तापूर्ण सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति का अहम हिस्सा बनीं चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित हाईटेक एंबुलेंसें लोगों की जान बचाने में मुख्य भूमिका निभा रही है। सबसे बड़ी बात ये एंबुलेंसें शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचती हैं।
पंजाब सरकार ने अब तक 356 हाईटेक एंबुलेंसों की सुविधा प्रदेश के लोगों के लिए शुरू की हैं। 108 टोल-फ्री हेल्पलाइन जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। एक कॉल से पूरा रिस्पॉन्स चेन शुरू हो जाता है, जिसमें कंट्रोल रूम, जीपीएस ट्रैकिंग, पैरामेडिक्स, एम्बुलेंस और अस्पताल एक साथ काम करते हैं। ३56 एम्बुलेंसों में 46 नई हाई-टेक गाडिय़ां शामिल हैं। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर एक घायल या बीमार को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके लिए सभी संबंधित ढांचे को मजबूत किया गया है। इन एंबुलेंसों में जीपीएस और जीवन रक्षक दवाएं मौजूद हैं।
मरीजों का आवश्यकतानुसार जरूरी उपचार तत्काल करने के लिए अत्याधुनिक उपकरण भी एंबुलेंसों में हैं। इन उपकरणों से मरीज की जान बचाने में सहायता मिलती है। एक ग्रामीण ने बताया, मेरे पिता को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। एंबुलेंस बहुत जल्दी आई और रास्ते में ही ऑक्सीजन दे दी। डॉक्टरों ने कहा कि यही वजह थी कि वह बच पाए। हाई-टेक एंबुलेंस ने गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी राहत दी है। पहले निजी एंबुलेंस बहुत महंगी होती थीं और सरकारी सेवाएं देर से पहुंचती थीं। अब लोगों को तेज, मुफ्त और भरोसेमंद सेवा मिल रही है।











