हरभजन सिंह के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन, AAP पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस से उलझे

जालंधर: आम आदमी पार्टी के हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक सहित सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसी के चलते शनिवार दोपहर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर पार्टी के अलग-अलग कार्यकर्ताओं ने सभी राज्यसभा सांसदों के घरों के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर हरभजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार शब्द लिख दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने गई पुलिस के साथ भी कार्यकर्ता उलझ पड़े।








