MBD WEB NEWS

दिल्ली विधानसभा में  सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, सिक्योरिटी बैरियर तोड़कर असेंबली में घुसी कार!

दिल्ली विधानसभा में  सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, सिक्योरिटी बैरियर तोड़कर असेंबली में घुसी कार!

 

नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर दिल्ली विधानसभा में एक कार ने सिक्योरिटी बैरियर तोड़कर ज़बरदस्ती दिल्ली असेंबली परिसर में घुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि स्पीकर की गाड़ी पर स्याही भी फेंकी गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने ले हालात को  सामान्य बताया है। पुलिस आगे की जानकारी इकट्ठा कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है।

दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है. एक अनजान कार दिल्ली विधानसभा परिसर में घुस गई. गाड़ी मेन गेट से टकराकर कॉम्प्लेक्स में घुस गई, जिससे स्टाफ और सिक्योरिटी वालों में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि विधानसभा का मुख्य दरवाजा तोड़कर एक अज्ञात गाड़ी परिसर में दाखिल हुई और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में कुछ संदिग्ध सामान रख दिया.

फिलहाल मामले की जांच जारी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गाड़ी में क्या रखा गया था, गाड़ी किसकी थी और उसमें कौन सवार था?