MBD WEB NEWS

ट्रेन में नहीं मिली सीट तो तान दी बंदूक, दहशत में यात्री; रिटायर्ड फौजी पर केस दर्ज

 

 

आंध्र प्रदेश में येलाहांका-काचेगुडा एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए झगड़े ने भयावह मोड़ ले लिया. एक सेवानिवृत्त CRPF कांस्टेबल ने यात्रियों को लाइसेंसी पिस्तौल से धमकाया. एक जागरूक यात्री की शिकायत पर पुलिस ने गुंटकल में ट्रेन रोककर आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस अब सार्वजनिक स्थान पर हथियार के दुरुपयोग और मामले की गहन जांच कर रही है, जिसने सहयात्रियों को स्तब्ध कर दिया

 

ट्रेन में नहीं मिली सीट तो तान दी बंदूक, दहशत में यात्री; रिटायर्ड फौजी पर केस दर्ज

आंध्र प्रदेश से एके हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां येलाहांका से काचेगुडा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में दो यात्रियों के बीच सीटों को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़ा बढ़ने पर एक यात्री ने बंदूक निकाल ली और जनरल कोच में बैठे यात्रियों को धमकाया, जिससे वे सहम गए. एक अन्य यात्री ने दूर से झगड़े की तस्वीरें लीं और व्हाट्सएप पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई. जब ट्रेन अनंतपुर जिले के गुंटकल रेलवे डिवीजन में पहुंची, तो पुलिस ने ट्रेन को रोककर बंदूक से धमकाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की.

पुलिस ने बंदूक से धमकाने वाले व्यक्ति की पहचान मनोहर के रूप में की, जो कर्नाटक के रहने वाले एक सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कांस्टेबल हैं.दरअसल, ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहे दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर झगड़ा हो गया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि इस दौरान एक यात्री ने बंदूक निकालकर अपने साथी यात्री को धमकाया. अचानक सभी यात्री दहशत में आ गए. दूर से झगड़ा देख रहे एक यात्री ने बंदूक धमकाने वाले यात्री की तस्वीरें खींचीं और पुलिस को सूचना दी.