MBD WEB NEWS

तेहरान में खामेनेई के घर पर इजराइल ने किया बड़ा हमला, सैटेलाइट तस्वीर में दिखाई दिया नुकसान

तेहरान में खामेनेई के घर पर इजराइल ने किया बड़ा हमला, सैटेलाइट तस्वीर में दिखाई दिया नुकसान

अमेरिका-इजराइल के हमलों के बीच तेहरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई के कंपाउंड को नुकसान पहुंचने की सैटेलाइट तस्वीर सामने आई. इजराइली आर्मी का कहना है कि उसने महीनों की तैयारी के बाद कार्रवाई की. IRGC प्रमुख के मारे जाने का दावा भी किया गया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

तेहरान में खामेनेई के घर पर इजराइल का हमला, सैटेलाइट तस्वीर में दिखा नुकसान

तेहरान स्थित खामेनेई का घर.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान में बड़े सैन्य अभियान शुरू किया. अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर मिसाइल हमले जारी है. इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल और खाड़ी के कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है. इस बीच एक सैटेलाइट इमेज सामने आई है, जिसमें तेहरान स्थित ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के घर को भारी नुकसान पहुंचा हुआ दिखाया गया है. यह नुकसान इजराइली हवाई हमले के बाद हुआ है. खामेनेई के कंपाउंड में कई इमारतें नष्ट हो चुकी हैं. इस कंपाउंड इस्तेमाल खामेनेई के आधिकारिक निवास के तौर पर किया जाता है.

एक इजराइली अधिकारी के मुताबिक, आज सुबह किए गए हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन सहित कई बड़े नेताओं को निशाना बनाया गया. लेकिन हमले के नतीजे अभी साफ नहीं हैं. इजराइली सेना (IDF) ने ऑपरेशन रोरिंग लायन के तहत पश्चिमी ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमले का वीडियो भी जारी किया है.