दीनानगर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI और होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या
दीनानगर : पंजाब के सरहदी इलाके दीनानगर के पास, थाना दोरांगला क्षेत्र के आदियां गांव के नजदीक बीती रात अज्ञात हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को सुबह हुई, जब उन्होंने नाके पर दोनों जवानों के शव देखे। पुलिस के अनुसार, हमला देर रात हुआ और हमलावरों ने दोनों जवानों को कोई मौका नहीं दिया।
सरहदी इलाके में होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था सामान्यतः कड़ी रहती है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और पूरी घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी गई है।









