MBD WEB NEWS

संसद में बजट पर आज होगी चर्चा में विपक्ष ने किया हंगामा,राहुल गांधी बोले..

संसद में बजट पर आज होगी चर्चा में विपक्ष ने किया हंगामा,राहुल गांधी बोले..

 

लोकसभा में स्पीकर और राहुल गांधी में तीखी बहस जारी

नई दिल्ली- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को लोकसभा में पेश किए गए बजट 2026 पर आज सोमवार से संसद में आम चर्चा शुरू होने जा रही है। यह चर्चा मौजूदा बजट सत्र का अहम हिस्सा है, जिसके बाद विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर विस्तृत बहस और मतदान कराया जाएगा।

संसदीय परंपरा के अनुसार, आम चर्चा के दौरान सांसद बजट के समग्र ढांचे, प्राथमिकताओं और नीतिगत दिशा पर अपनी राय रखते हैं। इसी कड़ी में संकेत मिले हैं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी सदन में बजट पर अपनी बात रख रहे हैं।

बजट पेश होने के बाद रविवार को संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने बजट पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। जब उनसे पूछा गया कि वे बजट को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने संक्षेप में कहा,“मैं कल संसद के पटल पर अपनी बात रखूंगा।”

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। दोनों नेताओं ने मीडिया के अन्य सवालों का जवाब दिए बिना संसद परिसर छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर गिनाईं बजट की कमियां
इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बजट को लेकर अपनी प्रमुख आपत्तियां सामने रखीं। उन्होंने लिखा कि बजट देश की वास्तविक समस्याओं को संबोधित करने में विफल रहा है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा, “युवाओं के पास नौकरी नहीं है। मैन्युफैक्चरिंग लगातार गिर रही है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत तेज़ी से घट रही है। किसान संकट में हैं और संभावित वैश्विक झटकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। ऐसा बजट, जो सुधार से इनकार करता है, भारत के असली संकटों से अनजान है।”

अब सभी की निगाहें संसद में होने वाली बहस पर टिकी हैं, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आएंगे।