लापरवाही ; पतंग लूटते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत..

सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में पतंग लूटते समय दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए जिन दोनों बच्चों की मौत हो गई है। घटना पंजाब के जीरकपुर इलाके की है जहां पतंग लूटने की चाह में दो बच्चों ने अपनी जान गवां ली। बताया जा रहा है कि खुले इलाके में बच्चे पतंगे लूट रहे थे कि तभी रेलवे लाइनों पर चले गए रेलवे लाईन पर खड़े होकर बच्चे पतंग लूट रहे थे कि तभी तेज रफ़्तार ट्रैन आ गई जिसने बच्चों को ट्रैन के नीचे दे दिया। दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे प्रवासी बताए जा रहे है।










