MBD WEB NEWS

तार पर फंसी नन्हें लँगूर की जान, मां ने जान की बाजी लगाकर ऐसे किया रेस्क्यू

तार पर फंसी नन्हें लँगूर की जान, मां ने जान की बाजी लगाकर ऐसे किया रेस्क्यू

 

नई दिल्ली : आज के डिजिटल दौर में जब भी सड़क या आसपास कुछ अनोखा घटता है, तो लोग तुरंत अपना फोन निकालकर उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खूब देखे और पसंद किए जाते हैं क्योंकि इनमें अक्सर कुछ ऐसा होता है जो दिल को छू जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदरिया अपने बच्चे की जान बचाने के लिए गजब का साहस दिखाती नजर आ रही है। मां की ममता का यह वीडियो लोगों को खूब भावुक कर रहा है।

सांसें थाम देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन

वायरल हो रहे 2 मिनट से कुछ ज्यादा समय के इस वीडियो में एक बेहद तनावपूर्ण स्थिति दिखाई देती है। एक बंदर का छोटा बच्चा ऊंचाई पर बंधे एक तार पर फंस गया है और डरा हुआ है। पास की ही एक ऊंची इमारत की छत की बाउंड्री पर उसकी मां बैठी है, जो अपने बच्चे को मुसीबत में देख बेचैन है। वह लगातार इधर-उधर देख रही है, ताकि अपने बच्चे को बचा सके। वीडियो में एक पल ऐसा आता है जब मां तार पर कूदकर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश करती है, लेकिन तार के हिलने और दूरी ज्यादा होने के कारण वह बच्चे तक नहीं पहुंच पाती और वापस छत पर लौट आती है।

 

इसके बाद भी मां हार नहीं मानती। बच्चा जैसे-तैसे रेंगते हुए थोड़ा बाउंड्री के करीब आता है। सही मौका देखते ही मां एक बार फिर हवा में छलांग लगाती है और तार पर लटकते हुए बिजली की फुर्ती से अपने बच्चे को पकड़ लेती है। इसके बाद वह उसे साथ लेकर सुरक्षित वापस बाउंड्री पर कूद जाती है। यह पूरा दृश्य इतना रोमांचक है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं।