खबरों के मुताबिक, ईपीएफओ जल्द ही एटीएम कार्ड के जरिए भी निकासी की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है, जिससे खाताधारकों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
नौकरी छूटने या शादी पर कितना पैसा निकाल सकते हैं?
पीएफ से निकासी की राशि आपकी जरूरत और जमा पूंजी पर निर्भर करती है। नियमों के अनुसार, अगर आपकी नौकरी छूट जाती है, तो आप तुरंत अपने कुल पीएफ का 75 फीसदी हिस्सा निकाल सकते हैं। वहीं, अगर आप लगातार 12 महीने तक बेरोजगार रहते हैं, तो आप बाकी बचा 25 फीसदी हिस्सा भी निकालकर खाता बंद कर सकते हैं। इसके अलावा, शादी के खर्च के लिए 7 साल की नौकरी पूरी होने पर जमा राशि का 50 फीसदी तक निकाला जा सकता है। बीमारी के इलाज के लिए नियमों में काफी ढील दी गई है; इसके लिए सर्विस पीरियड की कोई बाध्यता नहीं है और आप इलाज के लिए पूरी राशि या 6 महीने की सैलरी के बराबर पैसा निकाल सकते हैं।








