कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया के कातिलों की फोटो आई सामने, प्लानिंग से हुआ था मर्डर…
मोहाली : मोहाली के सोहाना में कबड्डी प्लेयर व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या करने वाले 2 शूटरों की फोटो सामने आई है। इनमें आदित्य कपूर और करण पाठक शामिल हैं, जिनके जरिए एक प्लानिंग से कत्ल किया गया। जिसमें सिर्फ ये शूटर ही शामिल नहीं हैं बल्कि टूर्नामेंट से राणा के बारे में पल-पल की रेकी व मुखबरी करने वाले और लोग भी शामिल हैं।
मोहाली पुलिस की जांच में पता चला कि किस तरह से टूर्नामेंट में पुलिस की सिक्योरिटी होने के बावजूद कत्ल को पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस को अभी इसमें 2 शूटरों के नाम मिले हैं। उन्हें तीसरे साथी और लॉजिस्टिक सपोर्ट पहुंचाने वालों की पहचान और तलाश की जा रही है।
हालांकि पुलिस ने यह कहकर चौंका दिया कि राणा बलाचौरिया के लिंक कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से होने का शक है। इसीलिए वह बंबीहा गैंग के टारगेट पर आया था। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी जांच जारी है, जिसमें कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।








