MBD WEB NEWS

 फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन शाहिद तक पहुंची पुलिस, जैश की है लेडी कमांडर

दिल्ली ब्लास्ट: फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन शाहिद की पहली तस्वीर, जैश की है लेडी कमांडर

डॉ. शाहीन शाहिद

दिल्ली में ब्लास्ट से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों से कई डॉक्टर गिरफ्तार किए गए थे. दिल्ली ब्लास्ट को लेकर भी ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें डॉ उमर का हाथ था. वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार कियाा गया था. इसकी पहली तस्वीर सामने आई है.डॉक्टर शाहीन शाहिद को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वह जैश की लेडी कमांडर है. इसको ही “जमात-उल-मोमिनात” की भारत में कमान सौंपी गई थी.जिसमें महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग जैसे कार्यों में शामिल किया जा रहा है.

कौन है डॉ. शाहीन शाहिद

डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ की रहने वाली है. यह फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करती है. फरीदाबाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी हुई थी. यह मुजम्मिल की निशानदेही पर थी. जिसने अपनी कार में AK-47 छिपाने की इजाजत दी थी.

जांच में पता चला कि वह भी इसी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थी. जैश-ए-मोहम्मद के हेड मसूद अजहर की बहन सहीदा अज़हर के संपर्क में थी. उसी के इशारे पर हिंदुस्तान में जैश के लिए आतंक की महिला ब्रिगेड तैयार कर रही थी. जैश के जमात उल मोमिनात संगठन से जुड़ी हुई थी.