Delhi में हुए धमाके में गड्ढे हुए-न घायलों के शरीर में कीलें..लाल किले के पास ब्लास्ट में नया पैटर्न

पीएम मोदी ने अमित शाह से की फोन पर बात
दिल्ली ब्लास्ट में अबतक 10 की मौत, 24 घायल, NIA-NSG मौके पर मौजूद

दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में नया पैटर्न देखने को मिला है. जिस कार में धमाका हुआ, उसमें कुछ और लोग भी सवार थे. ब्लास्ट कार में पीछे तरफ हुआ. ब्लास्ट के बाद मौके पर कोई गड्ढे नहीं हुए. न घायलों के शरीर में कीलें या तार चुभे हैं. जो लोग ब्लास्ट में घायल हैं. आग से उनके चेहरे काले नहीं हैं या शरीर काला नहीं है.
जिस गाड़ी में ब्लास्ट हुआ, दिल्ली स्पेशल सेल की टीम फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ उसके टूटे पुर्जों से गाड़ी का नंबर तलाशने में जुटी है. वहीं, दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लाल किला ब्लास्ट एक सामान्य धमाका नहीं. एक बड़ा बम ब्लास्ट है. धमाके का असर 200 मीटर तक है. लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए. शुरुआती जांच में ये एक बड़ी आतंकी घटना लग रही है. जांच जारी है
घटनास्थल और अस्पताल जाएंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने पेश करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊंगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा।’
धमाके में 9 लोगों की मौत
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर चलती कार में धमाका हुआ है। इसके बाद कई कारों में आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दिल्ली धमाके में 9 लोगों की मौत हुई है करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
चलती कार में धमाका हुआ
दिल्ली में हुए धमाकों को लेकर पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा का बयान भी सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर गोलचा ने कहा, ‘आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सभी जांच एजेंसियां, एफएसएल और एनआईए की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।’
पल-पल का जायजा ले रहे अमित शाह
इसके साथ गी गोलचा ने कहा गृह मंत्री अमित शाह ने भी हमें बुलाया है। समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है। घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है।
धमाकों से हिली घर की खिड़कियां
बम धमाके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद इलाके में दहशत और अविश्वास का माहौल था। स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया कि उसने अपने घर से आग की लपटें देखीं। इसके बाद वह नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है? घर पर उसे एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी थी। धमाका इतना तेज था कि उसकी तीव्रता से घर की खिड़कियां हिल गईं।
शाम करीब 7 बजे हुआ धमाका
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास शाम करीब 7 बजे धमाका हुआ. धमाका चलती कार में हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतें हिल गईं. धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. धमाके के बाद कार में आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसने आसपास की 3-4 गाड़ियों को अपने चपेट में ले ली.
धमाके के बाद आसपास के दुकानों के शीशे टूट गए.
धमाके के बाद तेजी से फैली आग
धमाके से कार के परखच्चे उड़ गए. आग तेजी से फैली और आसपास की गाड़ियां जल गईं. चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मैं कुर्सी से गिर पड़ा. दिल्ली फायर सर्विस को सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची. दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल, फॉरेंसिक टीम, NIA और NSG की टीमें जांच में जुटी हैं. इलाके को सील कर दिया गया है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
हादसे के बाद उठ रहे ये सवाल?
- क्या ब्लास्ट में बारूद का इस्तेमाल?
- कार के अंदर कौन लोग मौजूद थे?
- जोरदार धमाका बारूद से ही संभव
- देशभर में कई जगह विस्फोटक मिले थे?








