MBD WEB NEWS

पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर पर रिश्वतखोरी के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

चंडीगढ़ : रिश्वतखोरी के मामले में फंसे पंजाब के पूर्व डीआईजी (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक नया मामला दर्ज कर लिया है।

सीबीआई ने भुल्लर को इसी महीने 16 अक्टूबर को एक रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद हैं।

इस मामले में एक और बड़ा घटनाक्रम हुआ है। सीबीआई ने मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले कृष्नु को पहली बार 9 दिन के रिमांड पर लिया है। यह रिमांड भुल्लर की 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने से ठीक दो दिन पहले मिला है। अब 31 अक्टूबर को भुल्लर की अदालत में पेशी होनी है, जहां इस नए मामले से उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।