मां से हुई एक गलती और लिफ्ट में फंस गया मासूम, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना; VIDEO वायरल
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो माता-पिता के लिए एक बड़ी सबक की तरह है। वीडियो में एक महिला की छोटी सी लापरवाही के कारण उसका मासूम बच्चा एक लिफ्ट में अकेला फंस जाता है। यह पूरी खौफनाक घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ लिफ्ट में प्रवेश करती है। जैसे ही बच्चा अंदर जाता है, महिला कुछ सामान उठाने के लिए लिफ्ट से बाहर निकलती है। इस दौरान, वह लिफ्ट का दरवाजा बंद होने से रोकने के लिए गेट पर एक छोटी सी चीज रख देती है। लेकिन उसका यह जुगाड़ काम नहीं करता और जैसे ही वह सामान उठाने के लिए मुड़ती है, लिफ्ट का दरवाजा बंद हो जाता है और मासूम बच्चा अंदर अकेला फंसकर ऊपर चला जाता है।









