केनरा बैंक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कोष में दिया 50 लाख रुपए का योगदान
चंडीगढ़ : मनोज कुमार दास, महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय, चंडीगढ़ ने क्षेत्रीय प्रमुख, चंडीगढ़ बी. रवि के साथ बाढ़ राहत कोष में योगदान के रूप में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ अंचल कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक राजेश कुमार रेढू और पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा भी उपस्थित थे।
स्वयं मुख्यमंत्री ने महाप्रबंधक मनोज कुमार दास का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्होने पंजाब राज्य में केनरा बैंक के विभिन्न योगदानों की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने इस नेक काम में योगदान के लिए केनरा बैंक धन्यवाद देते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह कदम समुदाय के समर्थन और पंजाब के लोगों के कल्याण में योगदान देने के लिए केनरा बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है









