MBD WEB NEWS

पंजाब में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे समाज सेवक ब्रजेश वालिया व साथियों ने बटाला में बाढ़ से प्रभावित लोगो तक पहुंचाया जरूरी सामान..

पंजाब में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे समाज सेवक ब्रजेश वालिया व साथियों ने बटाला में बाढ़ से प्रभावित लोगो तक पहुंचाया जरूरी सामान…

MBD NEWS (सुमेश शर्मा)  बांधों से छोड़े जा गये पानी की वजह से पंजाब के 2000 से अधिक गांव बुरी तरह बाढ़ की चपेट में आने के बाद लोगों की आलीशान कोठियों से लेकर लगभग कई लाख एकड़ में फसलें 5 से 15 फीट तक पानी में समा चुकी हैं। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पंजाब सहित कई राजनीतिक व समाज सेवी संस्थाएं निकल कर आगे आ रही हैं।

सभी की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार भूखा न रहे। इसके लिए लगातार सर्वे कराया जा रहा है, प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर सहायता पहुंचाई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ की मार झेलते समय राशन किट मिलने से परिवारों को बड़ी मदद मिली है। साथ ही उन्होंने अपेक्षा जताई कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक राहत सामग्री मिलती रहे।

बाबा नानक द्वारा कही बात किरत करो वंड छको (मेहनत करो और बांटकर खाओ) को मानते हुए कई सोसाइटीयां रातोंरात लोगों की मदद के लिए बाढ़ क्षेत्र में पहुँचे और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राशन और अन्य जरूरी सामान दिया।

आज गुरुद्वारा श्री कंध साहिब, बटाला (गुरदासपुर) के  पवित्र स्थान जहाँ श्री गुरु नानक देव जी का विवाह हुआ था। उनके दिव्य आशीर्वाद लेने के पश्चात हमारी टीम ने बटाला, गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने समाज के कुछ ज़रूरतमंद और वंचित सदस्यों को राशन वितरित किया।

इस नेक कार्य को संभव बनाने में अपना सहयोग देने वालो का ब्रजेश वालिया और चंद्रपाल सिंह, जगदीप सिंह, वरुण गुप्ता  ने धन्यवाद किया।