MBD WEB NEWS

PM मोदी ने किया फ्लैग-ऑफ;  यूरोप-जापान समेत 100 देशों में होगी एक्सपोर्ट Maruti e Vitara 

 PM मोदी ने किया फ्लैग-ऑफ;  यूरोप-जापान समेत 100 देशों में होगी एक्सपोर्ट Maruti e Vitara 

 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन देश को एक नई सौगात दी। पीएम मोदी ने आज अहमदाबाद के पास हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट में कंपनी की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘Maruti e Vitara’ को फ्लैग-ऑफ किया। इसके साथ ही हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की भी शुरुआत की गई।

Production of Maruti e Vitara started, PM Modi flagged it off; will be exported to 100 countries including Europe and Japan : मारुति सुजुकी की यह पहली इलेक्ट्रिक कार अब हंसलपुर प्लांट में स्थानीय स्तर पर निर्मित होगी। कंपनी ने आज से इस एसयूवी का उत्पादन शुरू कर दिया है, जिसे जापान, यूरोप समेत दुनिया के 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने असेंबली लाइन का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत की।

बैटरी इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए हंसलपुर प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का निर्माण भी आज से शुरू हुआ है, जिससे भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा और उत्पादन पर निर्भरता कम होगी।

Maruti e Vitara के डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक पिछले साल पेश किए गए Maruti eVX कॉन्सेप्ट जैसा है। हालांकि इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जैसे कि कुछ शार्प एंगल्स को थोड़ा नरम किया गया है। इसमें आगे और पीछे ट्राई-स्लैश एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, चार्जिंग पोर्ट, और पीछे की तरफ कर्व व्हील आर्च जैसे स्टाइलिश एलिमेंट्स दिए गए हैं। सी-पिलर तक रियर डोर हैंडल का डिज़ाइन इसे और मॉडर्न लुक देता है।

यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 8-इंच अलॉय व्हील्स से लैस है। इसकी लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है। 2,700 मिमी का व्हीलबेस इसे और ज्यादा स्टेबल बनाता है, जो कि क्रेटा जैसे प्रतिद्वंद्वियों से भी बड़ा है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी है, जो भारतीय सड़कों के लिहाज़ से पर्याप्त है। गाड़ी का वजन वेरिएंट के अनुसार 1,702 से 1,899 किलोग्राम के बीच है।

देश में बनी यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति सुजुकी के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो भारत के ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में तेजी से बढ़ रहे रुझान को दर्शाती है।