MBD WEB NEWS

भोलेनाथ के दर्शनों के लिए मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के 3 युवकों ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौत, लैंडस्लाइड से कई यात्री फंसे

भोलेनाथ के दर्शनों के लिए मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के 3 युवकों ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौत, लैंडस्लाइड से कई यात्री फंसे

 

चंडीगढ़- हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश की यात्रा के लिए जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार ये तीनों युवक पंजाब के रहने वाले थे।

तीनों श्रद्धालुओं की जान मणिमहेश यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी से गई है। इनके शव पोस्टमॉर्टम के लिए भरमौर लाया जा रहा है। मृतकों की पहचान पंजाब के पठानकोट के 18 वर्षीय अमन, रोहित (18) और गुरुदासपुर के अनमोल (26) के तौर पर हुई है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अमन को बीती रात को कमल कुंड से रेस्क्यू किया गया और गौरीकुंड में मौत हो गई, जबकि रोहित की मौत कुगती ट्रैक पर ऑक्सीजन की कमी से हुई है। जानकारी देते हुए एसडीएम भरमौर ने बताया कि पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश से पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे जगह जगह लैंडस्लाइड के कारण बंद पड़ा है। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। इससे कई जगह मणिमहेश यात्री फंसे हुए हैं।