सीता मईया की जन्मस्थली पर भी बनने जा रहा भव्य मंदिर, गृह मंत्री अमित शाह ने किया भूमि पूजन
सीतामढ़ी – गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार आज सीतामढ़ी में जानकी मंदिर के लिए आज भूमि पूजन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे। माता सीता की जन्मस्थली पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनने वाला यह मंदिर परिसर न सिर्फ श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि सीतामढ़ी शहर से भी विकसित और विस्तृत धार्मिक नगरी के रूप में उभरेगा।
बिहार सरकार ने इसके लिए ₹882 करोड़ 87 लाख की योजना को स्वीकृति दी है। मां सीता की जन्मस्थली पर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए अयोध्या धाम और जनकपुर के अलावा देश भर से साधु-संत यहां पहुंचे। अयोध्या, काशी, जनकपुर और दक्षिण भारत से आए संतों के साथ जय सियाराम के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस से सराबोर हो गया। पुनौरा धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भूमि पूजन के लिए जयपुर से चांदी कलश, दिल्ली में चांदी से बनी विशेष पूजन सामग्री, 21 तीर्थों की मिट्टी और 31 नदियों के जल मंगवाए गए।









