मोदी की विदेश नीति का नतीजा—अमेरिका की टैक्स वृद्धि से जालंधर के उद्योग प्रभावित: अमृतपाल सिंह, चेयरमैन, जिला योजना बोर्ड जालंधर और ज़िला प्रधान
अमेरिका के टैक्स से जालंधर के उद्योगों पर असर — मोदी सरकार की नाकाम विदेश नीति की कीमत चुका रहा पंजाब:
अमृतपाल सिंह, चेयरमैन, जिला योजना बोर्ड जालंधर और ज़िला प्रधान, आम आदमी पार्टी
MBD NEWS जालंधर, 8 अगस्त: “जालंधर सिर्फ हमारा शहर नहीं — यह देश का खेल और फर्नीचर उद्योग का केंद्र है।”
यह बात आज जिला योजना बोर्ड जालंधर के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के ज़िला प्रधान श्री अमृतपाल सिंह ने एक साझा बयान में कही। उन्होंने बताया कि जालंधर से तैयार वस्तुएँ अमेरिका, यूरोप और कनाडा तक निर्यात होती हैं, लेकिन अब अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ सीधे यहाँ के उद्योगों और लाखों कर्मचारियों को प्रभावित कर रहे हैं।
अमृतपाल सिंह ने सवाल उठाया:
👉 “अबकी बार, ट्रंप सरकार” का नारा जो मोदी जी ने अमेरिका में दिया था, वह अब कहाँ है?
👉 जालंधर के फर्नीचर और स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री और इन पर निर्भर लाखों हाथों की रोज़ी-रोटी की जिम्मेदारी कौन लेगा?
उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल माँग की कि:
• अमेरिका के साथ तुरंत उच्च स्तरीय बातचीत की जाए,
• जालंधर जैसे औद्योगिक शहरों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए,
• और लोगों को खुलकर बताया जाए कि अमेरिका के टैक्सों का असली असर पंजाब के उद्योगों पर कैसे पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि “यह समय बातों का नहीं, कार्रवाई का है। जालंधर की आवाज़ अब दिल्ली तक जानी चाहिए।”
आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा औद्योगिक शहरों और हुनरमंद हाथों के पक्ष में खड़ी रही है और हम यह मुद्दा हर स्तर पर मजबूती से उठाएंगे।











