दिनदेहाड़े चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, सेंट्रल टाउन की गली नंबर 6 में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को लेकर हुए फुर्र..
MBD NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर में वाहन चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होती जा रहा है रोजाना ही कहीं न कहीं से वाहन चोरी की घटना सामने आ रही है आज भी सेंट्रल टाउन में गली नंबर 6 के निवासी राजन गुप्ता ने बताया कि दोपहर 1:00 के करीब उनका एक्टिवा स्कूटर घर के बाहर खड़ा था।

जब किसी काम के लिए घर से निकलने लगे तो बाहर जाकर देखा तो वहां स्कूटर मौजूद ही नहीं था फिर उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो पूरा मामला समझ आया । उनका PB08 BW 0673 सफेद रंग का एक्टिवा चोर लेकर जा चुके थे जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी है

हैरानी की बात है कि अब चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह दिन दहाड़े घरों के बाहर से भी वाहन चुराने से नहीं डरते , पहले ये कांड क्योंकि भीड़ वाले बाजारों में ही होते थे अब तो यह काम बेखौफ गली मोहल्लों में भी बढ़ता जा रहा हैइस प्रकार तो अब लोगों को घर के बाहर स्कूल स्कूटर पार्क करना भी मुश्किल होता जाएगा











