MBD WEB NEWS

पिता ने अपनी टेनिस प्लेयर बेटी की करी निर्मम हत्या, एक-एक कर दागीं 5 गोलियां,जानें क्या थी वजह…

पिता ने अपनी टेनिस प्लेयर बेटी की करी निर्मम हत्या, एक-एक कर दागीं 5 गोलियां,जानें क्या थी वजह…

नई दिल्ली- गुरुग्राम में एक पिता ने अपनी टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव की गोलियां मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार राधिका एक उभरती हुए प्लेयर बताई जा रही है, जिसने स्टेट लेवल पर कई खिताब जीते थे। पिता ने बेटी पर एक-एक कर पांच गोलियां दागीं, जिसमें से तीन उसे लगीं।

घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित घर पर हुई। जिस बेटी ने पिता का नाम रोशन किया, वही क्यों उसका कातिल बन गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस घटना के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। सेक्टर 57 स्थित आवास पर राधिका अपने परिवार के साथ यहां रहती थीं। आरोपी पिता ने अपनी बेटी राधिका पर लगातार गोलियां चलाईं। गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारोपी बाप को गिरफ्तार कर मौके से उस रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया, जिससे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आखिर घर में ऐसा क्या हो गया था कि पिता ही बेटी का कातिल बन गया, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में ऐसा बताया जा रहा है कि रील बनाने को लेकर यह झगड़ा हुआ। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं और कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी थीं। राधिका यादव की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) में युगल टेनिस खिलाड़ी के रूप में रैंकिंग 113 थी। राधिका यादव का जन्म 23 मार्च, 2000 को हुआ था और वह ITF युगल में शीर्ष 200 में थीं।